What is URL | URL क्या है | URL कैसे काम करता है - यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर

What is URL |URL क्या है | URL कैसे काम करता है - यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर

"यूआरएल क्या है" की सरल और स्पष्ट व्याख्या खोज रहे हैं?  आगे कोई तलाश नहीं करें!  यूआरएल की बुनियादी बातों के बारे में जानने और उनके काम करने के तरीके को समझने के लिए यह सूचनात्मक लेख पढ़ें।  चाहे आप शुरुआत कर रहे हों या केवल एक पुनश्चर्या की आवश्यकता हो, यह लेख आपको URL की अवधारणा और वे वेब से कैसे संबंधित हैं, इसे समझने में मदद करेगा।
What is URL | URL क्या है | URL कैसे काम करता है - यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर
URL क्या है?

1. (URL) Uniform Resource Locator (यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर) 

URL kya hai,यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (URL), इंटरनेट पर एक रिसोर्स का एड्रेस है और प्रोटोकॉल, जिसे इंटरनेट एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जैसे घर के पते से व्यक्ति के रहने के स्थान का पता चलता है वैसे ही URL से वेब रिसोर्सेज के स्थान का पता चलता है इसीलिए अक्सर URL को वेब एड्रेस भी कहा जाता है। 

URL में निम्नलिखित जानकारी होती है-

  • रिसोर्सेज तक पहुँचने के लिए प्रयुक्त प्रोटोकॉल।
  • सर्वर का स्थान (आईपी पते या डोमेन नाम से)। 
  • सर्वर की डायरेक्टरी स्ट्रक्चर में रिसोर्सेज का स्थान।
  • एक फ्रेगमेंट आइडेंटिफायर (वैकल्पिक)।



2. Portal (पोर्टल)

    वेबसाइट्स के समूह को पोर्टल कहा जाता है। पोर्टल का शाब्दिक अर्थ होता है प्रवेशद्वार। पोर्टल वास्तव में स्वयं भी एक वेबसाइट होती है, जिससे दूसरे कई अन्य संबंधित वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है। इंटरनेट से जुड़ने पर कई प्रकार के पोर्टल मिलते हैं। पोर्टल्स पर विभिन्न स्त्रोतों से जानकारियां जुटाकर व्यवस्थित रूप में उपलब्ध करायी जाती हैं। इसके साथ ही पोर्टल पर कई तरह की सेवाएं भी दी जाती हैं।


    "जैसे कई पोर्टल यूजर को सर्च इंजन की सुविधा देते है , इसके अलावा कम्युनिटी चैट फोरम, होम पेज और ईमेल की सुविधाएं देते हैं। पोर्टल पर सर्च इंजन, सब्जेक्ट डायरेक्ट्री और अन्य सर्विस जै न्यूज़, इंटरटेनमेंट स्टॉक मार्केट शॉपिंग आदि की लिंक होती है। इन लिंक के द्वारा आप उस वेबसाइट तक पहुच सकते हो|पोर्टल पर समाचार, स्टॉक मूल्य और फिल्म आदि की गपशप भी देख सकते हैं। बहुत से पोर्टल्स को यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकता है| 

    पोर्टल बड़े सर्च इंजन और ब्राउज़र प्रोवाइडर द्वारा प्रायोजित (Sponsored) होते है। पोर्टल साइट पर सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर अपना ध्यान दो सर्विस पर अधिक लगाते है, मनोरंजन और इनफार्मेशन|वेब साइट के पहले पेज पर यूजर के लिए ये दोनों सर्विस उपलब्ध होती है। साधारण अर्थ में कह सकते है कि पोर्टल वो वेब साइट होती है जो यूजर को मनोरंजन और इनफार्मेशन की सर्विस प्रोवाइड कराती है और जहाँ यूजर इंटरनेट पर अधिक अनुभव प्राप्त करता है।

    कुछ प्रचलित पोर्टल्स के नाम निम्नलिखित है | Following are the names of some popular portals

    • aol.com 
    • netscape.com
    • yahoo.com
    • excite.com 

    पोर्टल की विशेषताये निम्नलिखित है | Following are the features of the portal

    • पोर्टल की सहायता से अन्य वेब साइट्स से इनफार्मेशन प्राप्त की जा सकती है।
    • पोर्टल वेब साइट से जुड़ने के लिए एक गेट की भांति कार्य करते है। 
    • पोर्टल वेब होस्टिंग की सुविधा प्रदान करते है।
    • पोर्टल पर लगभग सभी प्रकार की मशीने जुड़ सकती है। 

    3. Internet Services (इंटरनेट सर्विसेज)

    इंटरनेट सर्विसेज हमें भारी मात्रा में जानकारी जैसे कि टेक्स्ट ग्राफिक्स, ऑडियो और सॉफ्टवेयर को इंटरनेट पर एक्सेस करने की अनुमति देती हैं। निम्नलिखित ब्लॉक डायग्राम इंटरनेट सेवाओं की चार विभिन्न श्रेणियों को दर्शाता है।








    4. Communication Services (संचार सर्विसेज)

    विभिन्न प्रकार की संचार सेवाएं उपलब्ध हैं जो व्यक्तियों या समूहों के साथ सूचनाओं को आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करती हैं। संचार सर्विसेज का संक्षिप्त परिचय निम्नानुसार है-

    • Electronic mail (इलेक्ट्रॉनिक मेल)

      इंटरनेट पर इलेक्ट्रॉनिक संदेश भेजने के लिए उपयोग  जाता हैं। इलेक्ट्रॉनिक मेल किया जाता है । 

    • Telnet (टेलनेट)

    एक दूरस्थ कंप्यूटर पर लॉग ऑन करने के लिए उपयोग किया जाता है जो इंटरनेट से जुड़ा हुआ है । 

    • News group roup समाचार समूह

    लोगो को सामान्य हितों के विषयों पर चर्चा करने के समाचार लिए एक मंच प्रदान करता है। 

    इंटरनेट पर मौजूद जानकारी तक आसान पहुँच प्रदान करने वाली कई इनफार्मेशन रिट्रीवल सर्विसेज मौजूद हैं। इनफार्मेशन रिट्रीवल सर्विसेज का संक्षिप्त परिचय निम्नानुसार है -

    File Transfer Protocol (FTP) (फ़ाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (एफ़टीपी)

    यूजर को फ़ाइलों को स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान करता है।

    • Archie (आर्ची)

    यह सार्वजनिक एफ़टीपी साइटों और उनकी सामग्री का अपडेटेड डेटाबेस है। यह एक फ़ाइल को उसके नाम से खोजने में मदद करता है।

    • Gopher (गोफर)

    दूरस्थ साइट्स पर दस्तावेजों को खोजने, रिट्रीव करने और प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

    यह भी पढ़े - DOS क्या है ? DOS के Boot होने की प्रोसेस को समझाइये


    6. Web Services (वेब सर्विसेज)

    वेब सर्विसेज वेब पर एप्लिकेशन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की अनुमति प्रदान करता हैं। वेब सर्विसेज का उपयोग करते हुए, ऍप्लिकेशन्स आसानी से एक दूसरे के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं। 

    7. World Wide Web (वर्ल्ड वाइड वेब (www) 

    www को w3 के नाम से भी जाना जाता है। यह इंटरनेट पर कई सर्वर्स में सेव डाक्यूमेंट्स तक पहुंचने का एक तरीका प्रदान करता है। इन डाक्यूमेंट्स में टेक्स्ट, ग्राफिक्स, ऑडियो, वीडियो, हाइपरलिंक हो सकते हैं। हाइपरलिंक यूजर को डाक्यूमेंट्स के बीच नेविगेट करने की अनुमति प्रदान करता है।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ