नेटवर्क में लिंक का फिजिकल या लॉजिकल अरेंजमेंट(Physical Or Logical Arrangement) को टोपोलॉजी कहते हैं Network Topology in Hindi,दूसरे शब्दों में, नेटवर्क में एक डिवाइस को दूसरी डिवाइस से विभिन्न माध्यमों, जैसे- कॉपर केबल (Copper Cable), ऑप्टिकल फाइबर(Optical Fiber) टेलीफोन(Telephone), के बायरो आदि से जोड़ा जाता है। अतः इस प्रकार एक डिवाइस को दूसरी डिवाइस से जिस पद्धति से जोड़ा जाता है, उसे टोपोलॉजी कहते हैं। लैंड के निर्माण में टोपोलॉजी का चयन विशेष महत्वपूर्ण हैं। टोपोलॉजी के विभिन्न प्रकार निम्नलिखित हैं-
Mesh Topology (मेष टोपोलॉजी)
मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क के प्रत्येक उपकरण के बीच प्वाइंट टू प्वाइंट कनेक्शन होता है। इस टोपोलॉजी में नेटवर्क के प्रत्येक उपकरण दूसरे उपकरण से इंटरफेस (आदान प्रदान) करता है, परंतु प्रायोगिक रूप से इस नेटवर्क का उपयोग नहीं किया जाता है।
एक फुल कनेक्टेड बेस्ट नेटवर्क में n डिवाइसेज को कनेक्ट करने के लिए n(n-1)2 फिजिकल चैनल होते हैं।
| MESH TOPOLOGY |
Advantage of Mesh Topology (मेश टोपोलॉजी का लाभ)
मेष टोपोलॉजी के निम्नलिखित में लाभ हैं-
- मेष टोपोलॉजी रॉबस्ट है।
- मेष टोपोलॉजी प्राइवेसी (Privacy) और सिक्योरिटी (Security) प्रदान करती है।
Disadvantage of Mesh Topology (मेश टोपोलॉजी का नुकसान)
मेष टोपोलॉजी की निम्नलिखित हानियां हैं-
- इस टोपोलॉजी मैं केवल का बहुत अधिक होता है।
- इस टोपोलॉजी में प्रत्येक डिवाइस को दूसरे डिवाइस से जुड़ा होना चाहिए परंतु उसके कारण न एडवाइस को जोड़ने में कठिनाई होती है।
Star Topology (स्टार टोपोलॉजी)
इस टोपोलॉजी में डिवाइसेज आपस में एक-दूसरे से जुड़ी नहीं होती है, अर्थात स्टार टोपोलॉजी में सभी डिवाइसेज एक सेंट्रल रोड से जुड़ी रहती है जिसे हम कहते हैं। डेटा तथा आवाज संप्रेषण में प्राय इसी तकनीक का प्रयोग किया जाता है यदि एक डिवाइस दूसरी डिवाइस को डेटा send करना चाहती है, तब Data को Central Device हब पर भेजा जाता है सेंट्रल डिवाइस या हम इस डाटा को दूसरी जुड़ी हुई डिवाइस को सेंड कर देता है।
| STAR TOPOLOGY |
Advantage of Star Topology (स्टार टोपोलॉजी के लाभ)
स्टार टोपोलॉजी के निम्नलिखित लाभ है -
(i)इस टोपोलॉजी में सेंट्रल रोड हब सेक्सी विदिशा में आवश्यकता अनुसार कनेक्शन किए जा सकते हैं।
(ii)इस टोपोलॉजी में यदि एक डिवाइस खराब होती है तब उससे जुड़ी कंप्यूटर कार्य करना बंद कर देता है परंतु शेष सभी प्रक्रियाएं क्रियाशील रहते हैं।
(iii)इसके द्वारा किस डिवाइस में एरर (Error) है यह शीघ्र का तथा सुगमता से ज्ञात किया जा सकता है।
Disadvantage of Star Topology (स्टार टोपोलॉजी का नुकसान)
स्टार टोपोलॉजी के निम्नलिखित हानियां हैं-
- इस टोपोलॉजी (Topology) में सभी डिवाइसेज हब से अलग-अलग जुड़ी होती है। जिसके कारण केवल (Cable)का अधिक व्यय होता है।
- इस टोपोलॉजी में केवल(cables) की सुरक्षा पर अधिक व्यय होता है।
- केवलिंग (Cabling)के पश्चात उसमें विस्तार करना एक कठिन कार्य होता है।
- इस टोपोलॉजी में सभी डिवाइसेज सेंट्रल नोड अर्थात अब पर निर्भर रहती है, जिसके कारण सेंट्रल लोड अर्थात हव में खराबी होने पर पूरा नेटवर्क निष्क्रिय हो जाता है। अतः हब की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
Tree Topology (ट्री टोपोलॉजी)
ट्री टोपोलॉजी स्टार टोपोलॉजी का बड़ा रूप (Variatation) है। ट्री में डिवाइसेज सेंट्रल नोट या अब से जुड़ी रहती है जो कि नेटवर्क ट्रैफिक को कंट्रोल करता है इस टोपोलॉजी में वृक्ष के समान अनेक शाखाएं प्रशाखा में होती हैं अतः इस टोपोलॉजी के द्वारा विभिन्न डिवाइस से सरलता पूर्वक जोड़ी जा सकती हैं इस टोपोलॉजी ने वृक्ष का (Headend) हेडएंड यह जड़ प्रमुख कार्य संपादित करता है।
| TREE TOPOLOGY |
Advantage Of Tree Topology (ट्री-टोपोलोजी का लाभ)
ट्री के निम्नलिखित लाभ हैं-
- इस टोपोलॉजी के द्वारा विभिन्न डिवाइसेज सरलता पूर्वक जोड़ी जा सकती है।
- इसकी प्रमुख शाखाओं को बंद ऐरर (Error)भी सुगमता से ढूंढी जा सकती है।
Disadvantage Of Tree Topology (ट्री-टोपोलोजी की हानियां)
यदि (Headend)हेडएंड या रूट अपना कार्य करना बंद कर देता है तो पूरा नेटवर्क निष्क्रिय हो जाता है।
Bus Topology (बस टोपोलॉजी)
सामान्यतः इस टोपोलॉजी में एक कोयस्कअल केवल होती है। इस केवल से विभिन्न डिवाइसेज (Devices)को जोड़ दिया जाता है, इसे मल्टी ड्रॉप लाइंस (multi Drop Line) भी कहते हैं। इस केवल (Cable)के बीच बीच में कनेक्शन (Connection)दिए जाते हैं, यदि बीच में दूरी बहुत अधिक होती है तब बीच में रिपीट करो का प्रयोग भी किया जाता है।
| BUS TOPOLOGY |
Advantage of Bus Topology (बस टोपोलोजी के लाभ)
बस टोपोलॉजी के निम्नलिखित लाभ हैं-
- इसमें सफलतापूर्वक चाहे जितनी डिवाइसेज को जोड़ा जा सकता है।
- छोटे लैन (LANs) नेटवर्क के लिए यह बहुत सस्ता हल है इसमें एक्स्ट्रा हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं होती है।(
- अभी जागृत (स्टार से) कम केवल की आवश्यकता होती है।
Disadvantage Of Bus Topology (बस टोपोलोजी के हानियां)
बस टोपोलॉजी की निम्नलिखित हानियां हैं-
- मेन केवल के खराब होने पर संपूर्ण नेटवर्क कार्य करना बंद कर देता है।
- मेन केवल के दोनों सिरों पर टर्मिनेटर्स (Terminators) की आवश्यकता होती है।
- यदि संपूर्ण नेटवर्क खराब हो जाता है तब प्रॉब्लम को ढूंढना कठिन होता है।
- बहुत बड़ी बिल्डिंग (Building) में इसे स्टैंड एलोन (Stand-alone) हल (Solution)के समान उपयोग नहीं किया जा सकता है।
Ring Topology (रिंग टोपोलॉजी)
इस टोपोलॉजी में रिंग (Ring) या आयताकार रूप में डिवाइसेज को एक दूसरे से आपस में जोड़ दिया जाता है। इस प्रकार एक डिवाइस (Devices)अपने दोनों ओर से दो डिवाइसेज से जुड़ी रहती है, इसमें से एक ओर से डेटा सेंड (Send) किया जाता है और दूसरी ओर से डेटा रिसीव (Riceive)होता है अर्थात डाटा एक ही दिशा में संप्रेषण होता है।
| RING TOPOLOGY |
Advantage Of Ring topology (रिंग टोपोलॉजी के लाभ)
रिंग टोपोलॉजी में निम्नलिखित लाभ हैं -
- रिंग टोपोलॉजी में एक ही केवल से सभी डिवाइसेज जोड़ दी जाती हैं जिसके कारण केवल और स्पेस दोनों ही कम लगते हैं।
- इस टोपोलॉजी में डाटा एक ही दिशा में संप्रेषित किया जाता है, अतः उसकी संप्रेषण गति काफी तीव्र होती है।
रिंग टोपोलॉजी की हानियां (Disadvantage Of Ring topology)
रिंग टोपोलॉजी की निम्नलिखित हानियां हैं -
- इसमें यदि कोई डिवाइसेज खराब हो जाती है तब पूरा नेटवर्क आर करना बंद कर देता है
- इस टोपोलॉजी में यह संभव नहीं है कि दोषपूर्ण अंश को कुछ समय के लिए बंद कर दें और शेष भाग को सक्रिय (Active) रखा जाय।

0 टिप्पणियाँ
Please Do Not Any Spame Comment