which of these is not a benefit for businesses using fully integrated e-commerce platforms?
ई-कॉमर्स प्रभाव -
प्रभाव में बताते हैं जो निम्न लिखित हैं -
संगठनों पर प्रभाव -
- ई-कॉमर्स का उपयोग करके, संगठन न्यूनतम पूंजी निवेश के साथ अपने बाजार का विस्तार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कर सकते है।
- ई-कॉमर्स के साथ, बिचौलियों को समाप्त कर दिया जाता है। उपभोक्ता स्वयं उत्पादकों से उत्पाद खरीद सकता है। यह संगठनों को उत्पाद की लागत को कम करने में मदद करता है ।
- स्वचालन के कारण, ई - कॉमर्स संगठन को बेहतर ग्राहक सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है जो संगठन की ब्रांड छवि को बेहतर बनाता है ।
- ई-कॉमर्स पेपर के काम को कम करता है। जो बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति प्रदान करता है।
- ई - कॉमर्स व्यवसाय प्रक्रियाओं को सरल बनाने में मदद करता है और उन्हें तेज और कुशल बनाता है। ग्राहकों पर प्रभाव ई-कॉमर्स के साथ ग्राहक , उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग करने में सक्षम हैं। ग्राहक दुनिया में कहीं से भी उत्पाद चुन सकते हैं।
- ई-कॉमर्स आसानी से उपलब्ध जानकारी प्रदान करता है। ऑनलाइन शॉपिंग में चयन और भुगतान की प्रक्रिया काफी कम समय लेती है।
1. ग्राहकों का प्रभाव-
एक ग्राहक किसी उत्पाद के बारे में समीक्षा या टिप्पणियां डाल सकता है और अंतिम खरीदारी करने से पहले अन्य ग्राहकों की समीक्षा या टिप्पणियां देख सकता है।
- ई-कॉमर्स संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा बढाता है और परिणामस्वरूप , संगठन ग्राहकों को उल्लेखनीय छूट प्रदान करते हैं। समाज पर प्रभाव
- ई-कॉमर्स उत्पादों की लागत को कम करने में मदद करता है , इसलिए कम अमीर लोग भी उत्पादों का खर्च उठा सकते हैं।
- ई-कॉमर्स के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं और उत्पादों तक पहुंचाया जा सकता है
2. इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम-
ई-कॉमर्स साइट इलेक्ट्रॉनिक भुगतान का उपयोग करती हैं, जब आप सामान और सेवाएँ ऑनलाइन खरीदते हैं, तो आप इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का उपयोग करके उनका भुगतान करते हैं। जब भी ऑनलाइन या सामान खरीदने के बाद ग्राहक पेमेंट करता है जिससे ग्राहक के अकाउंट से रुपए विक्रेता के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। लेकिन जब पेमेंट मैं केवल आंकड़ों तथा डिजिटल सिग्नल का हीं ट्रांसफर होता है तो इस प्रकार के पेमेंट को इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम कहा जाता है। आसान भाषा में कहां जाए तो चेक या नकदी के उपयोग के बिना इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भुगतान के इस तरीके को ई-कॉमर्स भुगतान प्रणाली कहा जाता है और इसे ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों के रूप में भी जाना जाता है। यह महत्वपूर्ण है, खासकर आज जब हमारे जीवन का हर पहलू तेजी से होता है। पेमेंट आपको अपने पसंदीदा ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से मोबाइल से लेकर शुज़ तक सब कुछ खरीदने या ऑनलाइन इलेक्ट्रिसिटी या केबल बिल का पेमेंट करने की अनुमति देता है। इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम में पेमेंट करने के बहुत से तरीके हैं जिन का उपयोग अधिक किया जाता है और इससे लोगों को बहुत से फायदे भी हैं। जिस तरह ई-कॉमर्स में ग्राहक और विक्रेता आमने-सामने नहीं होते हैं उसी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में पेमेंट करने के लिए ग्राहक और विक्रेता का आमने सामने होना जरूरी नहीं है।
आर.टी.जी.एस. (RTGS) आर. टी. जी. एस की फुल फॉर्म (Real Time Gross Settlement)&
आर. टी.जी. एस. एक बैंक से दूसरे बैंक में धन को ट्रांसफर करने का एक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम है, जिसमें धन का ट्रांसफर वास्तविक समय पर होता है। आर.टी.जी.एस का सरल अर्थ देखे तो इसमें कोई भी रुपए के लेन-देन का ट्रांजैक्शन तुरंत हो जाता है, Ishq रियल टाइम (Real Time) कहा जाता है।

0 टिप्पणियाँ
Please Do Not Any Spame Comment