कंप्यूटर के प्रकार Types Of Computers विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर के अनुप्रयोग, उद्देश्य
1.अनुप्रयोगों के आधार पर On the Basis Of Aplications
अनुप्रयोगों के आधार पर कंप्यूटर निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं -
(i)एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer)-
एनालॉग कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो भौतिक मात्राओं, जैसे- दाब,तापमान, लंबाई आदि को माप कर उनके परिमाप अंको में व्यक्त करते हैं। यह कंपूटर किसी राशि का परिणाम तुलना के आधार पर करते हैं। जैसे कि थर्मामीटर कोई गणना नहीं करता है। परंतु यह पारे के संबंधित प्रसार की तुलना करके शरीर के तापमान को मापता है।
एनालॉग कंप्यूटर मुख्य रूप से विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रयोग होते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में मात्राओं (quantities) का अधिक उपयोग होता है। यह कंप्यूटर केवल अनुमानि0त परिमाप ही देते हैं।
| Analog Computers |
(ii)डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer)-
डिजिटल कंप्यूटर वे कंप्यूटर होते हैं जो अंको की गणना करते हैं। जब अधिकतर लोग कंप्यूटरों के बारे में विचार विमर्श करते हैं जो डिजिटल कंप्यूटर ही केंद्र बिंदु होता है।डिजिटल कंप्यूटर वे कंप्यूटर हैं,जो व्यापार को चलाते हैं, घर पर बजट तैयार करते हैं और अन्य सभी कार्य जो कंप्यूटर कर सकता है, करते है। अतः यह सत्य है कि अधिकतर कंप्यूटर डिजिटल,कंप्यूटर की श्रेणी में आते हैं।
| Digital computer |
डिजिटल कंप्यूटर डेटा और प्रोग्राम्स को जीरो (0) तथा एक (1) में परिवर्तित करके उनको इलेक्ट्रॉनिक रूप में ले आता है।
(iii)हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer)-
हाइब्रिड का अर्थ है संकरित अर्थात अनेक गुणधर्म युक्त होना। वे कंप्यूटर जिनमें एनालॉग कंप्यूटर और डिजिटल कंप्यूटर दोनों के गुण हो, हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाते हैं। जैसे- कंप्यूटर की एनालॉग डिवाइस किसी रोगी के लक्षणों तापमान, रक्तचाप आदि को मापती है। यह परिमाप बाद में डिजिटल भाग के द्वारा अंको में बदल जाते हैं। इस प्रकार रोगी के स्वास्थ्य में आए उतार-चढ़ाव का तत्काल परीक्षण किया जा सकता है
| Hybrid computer |
2.उद्देश्य के आधार पर (On the Basis Of Purpose)-
उद्देशय के आधार पर कंप्यूटर निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं-
(i) सामान्य उद्देशीय कंप्यूटर (General purpose Computer)-
ये ऐसे कंप्यूटर हैं जिनमें अनेक प्रकार के कार्य करने की क्षमता होती है,लेकिन ये कार्य सामान्यतः होते हैं, जैसे - शब्द प्रक्रिया (Word Processing) में पत्र व दस्तावेज तैयार करना, दस्तावेजों को छापना,डेटाबेस (Database)बनाना आदि। इनमें लगे सी.पी.यू. की क्षमता सीमित होती है।
(ii) विशिष्ट उद्देशीय कंप्यूटर (Special Purpose Computer)-
यह ऐसी कंप्यूटर हैं जिन्हें किसी विशेष कार्य करने के लिए तैयार किया जाता है इनके( C.P.U.) की क्षमता उस कार्य के अनुरूप होती है जिसके लिए उन्हे तैयार किया गया है फिल्म उद्योग में फिल्म संपादन के लिए विशिष्ट उद्देशीय कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
3.आकार के आधार पर (On the Basis Of Size)-
इस समय सबसे अधिक संख्या उन कंप्यूटरों की है। जिनमें एक समय में केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता है ये माइक्रो कंप्यूटर आकार में छोटे एवं कम कीमत वाले होते हैं निजी उपकरणों में लिए जाने वाले के कारण इन कंप्यूटरों को पर्सनल कंप्यूटर या पी.सी.(P.C.) भी कहा जाता है। इस प्रकार के कंप्यूटर सिस्टम उपवक्ताओं की विशेष आवश्यकताओं के अनुरूप ही बनाए जाते हैं। यह आवश्यकताएं विभिन्न प्रकार की हो सकती हैं, जैसे कि व्यापारी के लिए हिसाब किताब ठीक रखना, डॉक्टर या वकील के लिए ग्राहकों का पूर्ण विवरण रखना, लेखक के लिए वर्ड प्रोसेसिंग , आर्किटेक्ट के लिए नक्शे बनाना और आर्टिस्ट लिए चित्र बनाना इत्यादि ।
(ii)मिनी कंप्यूटर (Mini Computer)-
ये कंप्यूटर मध्यम आकार के कंप्यूटर होते हैं। ये माइक्रो (Mini Computer) कंप्यूटर की तुलना में अधिक कार्य क्षमता वाले होते हैं।
"मिनी कंप्यूटर की कीमत माइक्रो कंप्यूटर से अधिक होती है और यह व्यक्तिगत रूप से नहीं खरीदे जा सकते हैं। इन्हें छोटी या मध्यम स्तर की कंपनियां काम कर काम में लेते हैं। इस कंप्यूटर पर एक से अधिक व्यक्ति काम कर सकते हैं।"
| Mini computer |
मिनी कंप्यूटर में एक से अधिक सी.पी.यू.(CPU)होते हैं। इनकी मेमोरी और गति माइक्रो कंप्यूटर से अधिक और मेनफ्रेम कंप्यूटर से कम होती है यह मेनफ्रेम कंप्यूटर से सस्ते होते हैं। ऐसे कंप्यूटर बीमा,कंपनियों,बैंकों,फैक्ट्रियों आदि में हिसाब किताब रखने या कर्मचारियों का लेखा-जोखा रखने जैसे कार्यों में उपयोग किए जाते हैं कुछ अतिरिक्त उपकरणों को जोड़ने के जोड़ने पर यह कंप्यूटर कई अन्य प्रकार के काम भी कर सकते हैं, जैसे कि चौराहों पर ट्रैफिक संकेतों को नियंत्रित करना, बड़े होटलों तथा दफ्तरों में Free/theft अलर्मो का नियंत्रण करना या किसी उद्योग प्रणाली को पूर्णतया स्वचालित (automatic) करना। इन कंप्यूटरों से जुड़े टर्मिनल सामान्यतः एक ही बिल्डिंग में लगे होते हैं और वे कंप्यूटर से सीधे तारों द्वारा ही कनेक्ट किए जाते हैं।
Read more: What Are The Applications Of internet In Hindi
(ii)मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer)-
बहुत अधिक छमता वाले बड़े कंप्यूटर जिन पर कई लोग एक साथ काम कर सकते हैं, मेनफ्रेम कंप्यूटर कहलाते हैं । इस कंप्यूटर को कहीं भी एक स्थान पर रख लाया जा सकता है और इसे उपयोग में लेने वाले कर्मचारियों के लिए अनेक टर्मिनल आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर भी लगाया जा सकता है पास वाले टर्मिनल सीधे तार द्वारा ही कंप्यूटर से जोड़ दिए जाते हैं कुछ किलोमीटर दूरी पर स्थित टर्मिनल टेलीफोन की लाइन द्वारा मेनफ्रेम कंप्यूटर से जुड़े रहते हैं और अत्यंत दूर स्थित टर्मिनल रेडियो वेब (Radio wave), माइक्रोवेव लिंक या भू उपग्रह संचार व्यवस्था द्वारा मेनफ्रेम कंप्यूटर से जुड़े रहते हैं । वास्तव में यह सारे टर्मिनल का उपयोग करने के लिए क्यू (queue) लगे रहते हैं परंतु अत्यंत शक्तिशाली होने के कारण मेनफ्रेम कंप्यूटर प्रत्येक टर्मिनल का कार्य इतनी शीघ्रता से पूर्ण कर देता है कि टर्मिनल पर कार्य कर रहे कर्मचारी को यही आभास होता है कि कंप्यूटर केवल उसी का कार्य कर रहा है, इस व्यवस्था को टाइम शेयर्ड सिस्टम (time shared System) कहा जाता है। अंतर्देशीय विमान वाहक सेवाओ में सीटों के आरक्षण के लिए इसी प्रकार के कंप्यूटर सिस्टमो का प्रयोग होता है।
| Mainfrem computer |
(iv)सुपर कंप्यूटर (Super Computer)-
सुपर कम्प्यूटर अत्यधिक तीव्र गति एवं अधिकतम यथार्थता के साथ कार्य करते हैं । उनमें अत्यधिक मात्रा में डेटा को व्यवस्थित(Handle) करने की योग्यता होती है। सुपर कंप्यूटर की गति 25,000 मिलियन अर्थमैटिक ऑपरेशन प्रति सेकड तक होती है। सुपर कंप्यूटर की भंडारण क्षमता (Storage Capacity) 1.2 GB या उससे अधिक होती है। ये सभी प्रकार के उपकरणों (Peripherals) का समर्थन करता है। जैसे- लाइन प्रिंटर,फ्लॉपी डिस्क,हार्ड डिस्क, विजुअल डिस्प्ले यूनिट, डॉट मैट्रिक्स इत्यादि।
CRAY,NEC,IBM नामक कंपनियां सुपर कंप्यूटर विकसित करती है भारत निर्मित PARAM मुख्य सुपर कंप्यूटर है। सुपर कंप्यूटर्स मुख्यतः मौसम की जानकारी, रिमोट सेंसिंग,इमेज प्रोसेसिंग, बायोमेडिकल्स अनुप्रयोगों इत्यादि के लिए उपयोग होते हैं।
| Super computer |

0 टिप्पणियाँ
Please Do Not Any Spame Comment